उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद के समीप बुधवार की देर रात ट्रक की चपेट में आ जाने से अधेड़ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी स्व0 घसीटे का 52 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार बुधवार की रात लगभग आठ बजे रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था। जब वह दरवेशाबाद के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दिनेश की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!