उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा कोई भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को उपलब्ध कराएं। सभी से प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करते हुए श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक के उपरांत श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, आवश्यक नागरिक सुविधाओं तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

