उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यूपी माध्यमिक शिक्षक संघ, फतेहपुर ने शिक्षकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार से कई मांगें की हैं। संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र राजपूत और जिला मंत्री दिनेश कुमार सैनी द्वारा 30 जून 2027 को जारी पत्र में कुल 7 प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया गया है,।NPS कटौती का समय से जमा होना संघ ने कहा कि 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों/कर्मचारियों के वेतन से हर माह काटी जाने वाली NPS अंशदान की राशि को वेतन के साथ ही संबंधित शिक्षक के खाते में जमा कराया जाए।अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को बजट पत्र में बताया गया कि अधिकांश सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के भवन जर्जर हैं। छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर और प्रयोगशालाओं में जरूरी संसाधनों की भारी कमी है। इसी कारण अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराने को मजबूर हैं। संघ ने इन स्कूलों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने की मांग की।बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक CBSE के बराबर हो माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी कार्य अब CBSE बोर्ड की तर्ज पर कराए जा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी पारिश्रमिक दरों को भी CBSE बोर्ड के बराबर किया जाए।सेवा प्रकरणों का ऑनलाइन निस्तारण शिक्षकों/कर्मचारियों के सेवा संबंधी सभी प्रकरणों का निस्तारण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाए। प्रवक्ता पद की वेतन विसंगति दूर हो संघ ने प्रवक्ता पद के चयन वेतनमान में विसंगति का मुद्दा उठाया। कहा कि चयन वेतनमान पर कम से कम एक वेतनवृद्धि के बराबर लाभ मिलना चाहिए, लेकिन अभी केवल 900 रुपये की वृद्धि हो रही है। इसे दूर कर टेबल में बदलाव किया जाए। दिव्यांग शिक्षकों के लिए समान भत्ता मांग की गई कि दिव्यांग शिक्षकों की पहली नियुक्ति उनके गृह जनपद में ही दी जाए। साथ ही विकलांग भत्ते में भी एकरूपता लाई जाए। अभी अलग-अलग जिलों में 300 रुपये से 1000 रुपये तक भुगतान हो रहा है। सभी जिलों में समान धनराशि के भुगतान का आदेश जारी हो।हर माह दूसरा और चौथा शनिवार अवकाश नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 1 अप्रैल से 31 सितंबर तक स्कूलों की कार्य अवधि में 1 घंटे की वृद्धि की गई है। संघ ने मांग की कि इसके बदले नई शिक्षा नीति के अनुसार हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश घोषित किया जाए।।संघ पदाधिकारियों ने सरकार से इन मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके और शिक्षा व्यवस्था बेहतर बन सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

