उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति(शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने स्वास्थ्य से सम्बंधित संचालित योजनाओ व कार्यक्रमो की प्रगति व प्राप्त बजट के सापेक्ष किए गए भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं बनाए गए प्रस्तावों के बारे में विस्तार से चर्चा कीऔर संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उन्होंने समीक्षा में पाया कि धाता ब्लाक में गर्भवती महिलाओं की एएनसी की प्रगति धीमी पाए जाने पर डीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश सम्बन्धित को दिए एवं विनोवानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता न होने पर फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण, जिला अस्पताल में स्टीमेटेट डिलेवरी के सापेक्ष कम डिलेवरी होने पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से स्पष्टीकरण लेते हुए नियमानुसार कार्यवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपनी सरकारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में हुई गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी का डाटा एकत्र कर रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आशा की बैठक में गर्भवती महिलाओं को डिलेवरी व एएनसी की रिपोर्ट से संवेदन शीलता के साथ समीक्षा करते हुए एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़वाए, बैठक की कार्यवृति से भी अवगत कराए। उन्होंने कहा कि सीएचओ की प्रतिदिन सुबह की रिपोर्ट मय फोटो सहित ले और रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान शेष रह गए है को जल्द से जल्द भुगतान कराना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जो स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित जो भी कार्य किए जाते है उनकी संबंधित पोर्टल पर सही फीडिंग कराए। ई–संजीवनी के अंतर्गत संबंधित चिकित्साधिकारी संवेदन शीलता के साथ टेलीकंसल्टेशन के माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का आयुष्मान भारत योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण कराए । उन्होंने समस्त स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि आभा आईडी रजिस्ट्रेशन में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराते हुए सभी जांचे व अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये साथ ही गर्भवती महिलाओ व बच्चों का टीकाकरण समय से कराते हुए संबंधित पोर्टल पर फीड कराये एवं हाईरिस्क गर्भवती महिलाओ की नियमित जाँच कराए और सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं संवेदनशीलता के साथ मुहैया कराने के साथ ही निरंतर फॉलोअप करते रहे। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों से कहा कि अपने दायित्वों का निर्वाहन पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए तथा गर्भवती महिलाओं को हाईरिस्क के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए जागरूक किया जाय। बी0 एच0 एस0 एन0 डी0 दिवस में सभी अनुमन्य जांचे/स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाय साथ ही परस्पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश संबंधितों को दिए। उन्होंने कहा कि आशा एवं अंगनबाडी कार्यकत्रियो के मध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आवश्यकतानुसार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र मे जांचे व दवाएं दिलाये। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं को मानक के अनुरूप सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराये। इस अवसर पर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पीड़ी डीआरडीए, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सलाहकार मातृ स्वास्थ्य आलोक कुमार, एसीएमओ, सीएमएस, डीपीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीएमएस, सहित समस्त एमओवाईसी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

