उत्तर प्रदेश फतहपुर जिले में श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत जनपद फतेहपुर में भारी/वाणिज्यिक वाहनों हेतु डायवर्जन व्यवस्था लागू सर्व सम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि श्रावण मास/कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा जारी यातायात डायवर्जन योजना के अनुसार प्रयागराज से वाराणसी को जाने वाले मार्ग को कांवड यात्रा के लिये निर्धारित किये जाने के कारण उक्त मार्ग में भारी वाहनों को प्रतिबन्धित किये जाने और वाहनों को डायवर्जन किये जाने के क्रम में जनपद फतेहपुर से होकर प्रयागराज-वाराणसी मार्ग की ओर जाने वाले भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का डायवर्जन निम्नानुसार किया जाएगा। डायवर्जन निम्न तिथियों एवं समयावधि में प्रभावी रहेगा, 01.08.2026 रात्रि 23:55 बजे से 04.08.2026 रात्रि 22:00 बजे तक 08.08.2026 रात्रि 23:55 बजे से 14.08.2026 रात्रि 22:00 बजे तक 15.08.2026 रात्रि 23:55 बजे से 19.08.2026 रात्रि 22:00 बजे तक 22.08.2026 रात्रि 23:55 बजे से 29.08.2026 रात्रि 22:00 बजे तक जनपद से लागू डायवर्जन व्यवस्था- 1. कानपुर/फतेहपुर की ओर से वाराणसी जाने वाले भारी एवं वाणिज्यिक वाहन फतेहपुर से लालगंज रायबरेली – सलोन – प्रतापगढ़ (भुपियामऊ) मछलीशहर जौनपुर मड़ियाहूं होते हुए वाराणसी जाएंगे तथा वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे।- 2. रीवा / चित्रकूट / बांदा की ओर से प्रयागराज होकर लखनऊ कानपुर जाने वाले भारी एवं वाणिज्यिक वाहन प्रयागराज से चित्रकूट बांदा चौडगरा फतेहपुर-लालगंज रायबरेली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे तथा वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे। अथवा रीवा / चित्रकूट / बांदा की ओर से प्रयागराज होकर लखनऊ कानपुर जाने वाले भारी एवं वाणिज्यिक वाहन प्रयागराज से चित्रकूट – बांदा।तिदवारी-बहुआ-कटका-कोराईमोड-फतेहपुर-लालगंज रायबरेली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे तथा वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे। आमजन से अपील है डायवर्जन अवधि में भारी एवं वाणिज्यिक वाहन चालक निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। यात्रा के दौरान यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। जनपद फतेहपुर पुलिस आमजन से सहयोग की अपेक्षा करती है ताकि श्रावण मास/कांवड़ यात्रा सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!