उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर में घर पर ही झूला झूल रही किशोरी के गले में अचानक फंदा कस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई। जानकारी के अनुसार संग्रामपुर गांव निवासी पिन्टू लाल की 13 वर्षीय पुत्री शालिनी गुरूवार की शाम अपने ही घर पर धोती से हुक में झूला बनाकर झूल रही थी। तभी अचानक साड़ी का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया। जब तक घर वाले समझ पाते तब तक उसकी गला कसने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
