उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गॉंधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों का परिवहन न होने दे, के लिए प्रभावी रूप से गठित टास्क फोर्स द्वारा कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि एआरटीओ से कहा कि इस माह विशेष अभियान चलाकर विद्यालय के वाहन बिना परमिट/फिटनेस के वाहनो का संचालन न हो। जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते है उनके ड्राईविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की जाय, वाहनों में लगे अनाधिकृत रूप से हूटर, साइलेंसर, प्रेशर हार्न पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाय। जनपद में होल्डिंग एरिया चिन्हित कर लिया जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक नियमित कराए और छात्र/छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करे। उन्होंने एनएचएआई के पदाधिकारियों से कहा कि सर्वे कराकर अनाधिकृत रूप से लगाए गए प्रचार सामग्री को हटवाए। समिति के सदस्यों द्वारा किए गए शिकायतों/सुझावों पर नियमानुसार कार्यवाही कर अमल में लाया जाय। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के दृष्टिगत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहनों का चालान करना सुनिश्चित करे एवं बिना नंबर प्लेट के दोपहिया वाहनों पर कड़ी कार्यवाही की जाय। श्रावण मास के दृष्टिगत यातायात की सुगमता के लिए डायवर्जन की व्यवस्था की जाय। सड़क के किनारे अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग न होने दे, पाए जाने पर कार्यवाई सुनिश्चित करें। नशे की हालत में मिलने वाले वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त करते हुए एआरटीओ को सौंपे जाय, जिससे कि नियमानुसार कार्यवाई हो सके। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों में आवश्यकता अनुसार स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप, साइनेज आदि लगाए जाय। उन्होंने आरटीओ, पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि प्रवर्तन की कार्यवाई संवेदनशीलता के साथ प्रभावी ढंग से कराई जाय। वाहन चालको को यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चालको को हेलमेट, चार पहिया वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि नाबालिक ई–रिक्शा चालकों/बिना रजिस्ट्रेशन के ई–रिक्शा पर नियमानुसार कार्यवाही की जाय साथ ही ई–रिक्शा को बिना रजिस्ट्रेशन के न क्रय करे, न चलाये के लिए ई–रिक्शा चालकों को जागरूक किया जाय। उन्होंने अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी से कहा कि बहुआ –गाजीपुर मार्ग में हाईट वैरियर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाया जाय ताकि ओवरलोड वाहनों का आवागमन न हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सीडी–2, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
