उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुल्ताननगर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने गुरूवार की रात बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजीव कुमार का 18 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सदर कोतवाली क्षेत्र भैरमपुर मोहल्ला निवासी राम राज के 24 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के साथ बाइक से रिश्तेदारी में गया था। देर रात वापस लौटते समय जब वह सुल्ताननगर स्थित रेस्टोरेंट के सामने पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे आयुष कुमार की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं उसका साथी मुकेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहाँ ड्यूटी पर मौकूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
