उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु यातायात पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ई-रिक्शा द्वारा माल ढुलाई करने वाले वाहन चालकों की विशेष रूप से जांच की गई। नियम विरुद्ध माल ढुलाई करते पाए जाने पर कुल 22 ई-रिक्शा चालकों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की गई, जिसमें से *01 ई-रिक्शा को सीज किया गया। इस अवसर पर समस्त वाहन चालकों को कड़ाई से निर्देशित किया गया कि भविष्य में ई-रिक्शा से माल ढुलाई न की जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यातायात पुलिस जनपद आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यात्रा करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

