उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपनी ससुराल गए युवक का हत्यायुक्त शव हुसैनगंज व थरियांव थाना क्षेत्र के बार्डर पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। शिनाख्त होने पर पिता ने बहू व उसके प्रेमी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है पुलिस घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक रसूलपुर गांव निवासी शिवकुमार का 30 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार गुरूवार की शाम अपनी ससुराल हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलदेव का पुरवा गया था। कुछ ही घंटे बाद उसका हत्यायुक्त शव हुसैनगंज व थरियांव बार्डर पर ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। शिनाख्त होने पर मौके पर पहुंचे पिता ने बहू अर्चना व उसके प्रेमी राममनोहर पुत्र हीरालाल निवासी चक रसूलपुर पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहू दो माह पूर्व मायके गई थी। जिस पर उसका पुत्र गुरूवार को लगभग तीन बजे ससुराल अपनी पत्नी को लेने गया था। फोन पर उसने यह भी बताया कि वह अपनी ससुराल पहुंच गया। कुछ ही घंटे बाद उसका शव थरियांव बार्डर पर मिला। पिता का कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी बहू का राम मनोहर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक के एक पुत्र राज 5 वर्ष व पुत्री गौरी 2 वर्ष है। आए दिन पत्नी व प्रेमी बेटे को जान से मारने की धमकी देते थे। हो सकता है दोनों ने मिलकर हत्या कर दी या फिर हत्या करवा दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

