उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर के समीप हथगांम रोड पर बाइको की भिड़न्त में एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनपद के रनिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर फर्स्ट मोहल्ला निवासी ज्ञान सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अरविंद बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद के हथगांम थाना क्षेत्र अपनी नानी के घर जा रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के अम्बापुर गाँव के समीप हथगांम रोड पर पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर स्थानियों ने घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share