उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ -संवर्धन योजना हेतु डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटिव कमेटी द्वारा पात्र आवेदकों की उपस्थिति में विभागीय पोर्टल पर ई–लॉटरी की कार्यवाई कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनपद के नामित नोडल अधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने योजना के बारे में विस्तार से बताया कि विभागीय पोर्टल nandbabadugdhmission.up.giv.in पर ई–लाटरी की प्रक्रिया को बताया। उन्होंने कहा कि विभागीय पोर्टल पर कुल 157 पात्र आवेदक है, के पश्चात विभागीय पोर्टल पर ई–लॉटरी की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें जनपद फतेहपुर के लिए 14 महिला 14 पुरुष के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष 14 महिला एवं 14 पुरुष का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि योजना की लागत ₹200000 की मानी गई है अनुदान अधिकतम 80000 रुपये डी बी टी के माध्यम से बैंक खाते में भेजी जाएगी, चयनित लाभ लाभार्थियों के द्वारा देशी गाय की प्रजाति गिर,साहिवाल, हरियाणा, थारपारकर, प्रदेश के बाहर से क्रय करना है वह ट्रांसपोर्ट बिल और ईयर टैगिंग हेल्थ सर्टिफिकेट 3 वर्ष का बीमा कराने के उपरांत समस्त बिल के साथ आवेदन पत्र पोर्टल पर एवं विभाग को प्रस्तुत करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि चयनित लाभार्थियों से योजना की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करा ले साथ लाभार्थियों की सुगमता के लिए चयनित लाभार्थियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना दे जिससे कि गाय क्रय करने में आसानी होगी और कहा कि लाभार्थियों से एक माह के अंदर गाय क्रय कर पत्रावली विभाग को उपलब्ध करा दे ताकि आगे की कार्यवाही ससमय हो सके। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कमेटी के सदस्य सुरेश कुमार सिंह वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक एवं हेमंत मिश्रा दुग्ध निरीक्षक , आवेदकों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

