उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी का पुरवा गांव के समीप घर से बाइक सवार होकर जा रहा युवक दूसरे बाइक सवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रारी का पुरवा गांव निवासी कल्लू का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू बाइक पर सवार होकर घर से जैसे ही बाहर रोड पर पहुंचा तभी दूसरे बाइक से टकरा कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!