उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए उ0नि0 ना0पु0 राजेन्द्र, उ0नि0 ना0पु0 चन्द्रभान यादव, उ0नि0 ना0पु0 राज बहादुर सरोज, उ0नि0 ना0पु0 राजेन्द्र सिंह यादव तथा प्रधान परिचालक हंसराज यादव को पुष्पमाला पहनाकर शॉल, घड़ी एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों के उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

