उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप धाता रोड पर बाइको की भिड़न्त में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के जोरावर गाँव निवासी सिद्धू का 42 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए फतेहपुर जनपद बताया था। जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र धाता रोड पर पहुंची तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें राम प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उस्को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी खुशनूर और पायलेट सतेन्द्र के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए के लिए रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!