उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए फतेहपुर पुलिस को अत्याधुनिक चार पहिया इंटरसेप्टर वाहन मिल6 गया है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस इंटरसेप्टर वाहन को खास तौर पर हाईटेक उपकरणों से लैस किया गया है ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मौके पर ही साक्ष्य सहित कार्रवाई की जा सके। वाहन में क्या-क्या है खास पुलिस के मुताबिक नए इंटरसेप्टर में ये सुविधाएं दी गई हैं स्पीड लेजर गन तेज रफ्तार वाहनों की तुरंत पहचान ब्रेथ एनालाइजर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ऑन-स्पॉट जांच डेसीबल मीटर प्रेशर हॉर्न और अनाधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई डिजिटल ई-चालान प्रणाली पारदर्शी और पेपरलेस चालान की व्यवस्था कहां-कहां होगी तैनाती एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यह वाहन चक्रानुसार जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट्स, चिन्हित क्रिटिकल थानों, प्रमुख हाईवे, शहर के प्रवेश और निकास मार्गों तथा तेज रफ्तार वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा स्टंट बाइकिंग, रैश ड्राइविंग और अन्य खतरनाक यातायात उल्लंघनों पर भी इस वाहन के जरिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात नियमों के बेहतर प्रवर्तन के लिए यह वाहन मील का पत्थर साबित होगा। तकनीक आधारित कार्रवाई से न सिर्फ चालान प्रक्रिया तेज होगी बल्कि आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पुलिस का मानना है कि इस पहल से सड़क हादसों में कमी आएगी और फतेहपुर की सड़कें सुरक्षित बनेंगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

