उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता और अनुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ली और पूरे परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी, यातायात शाखा के जवान तथा पुलिस लाइन में तैनात कर्मी शामिल हुए। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। एसपी ने ड्रिल को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए परेड के दौरान दौड़ भी कराई गई।परेड समाप्त होने के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्द, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा और पीआरवी वाहनों की व्यवस्थाओं को परखा। साफ-सफाई, रखरखाव और उपलब्ध संसाधनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए ।इसके बाद महोदय ने साप्ताहिक अर्दली रूम में बैठकर विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया और अभिलेखों के रखरखाव को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि नियमित परेड और निरीक्षण का उद्देश्य फोर्स को चुस्त रखना और जनता को बेहतर पुलिसिंग देना है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!