उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुई। उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के रोकथाम के लिये कि गई कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री न होने पाए का विशेष ध्यान रखें, हेतु आबकारी, पुलिस विभाग समन्वय बनाकर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही करे, साथ ही निगरानी बनाए रखें । उन्होंने कहा कि भांग की दुकानों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करे कि भांग की दुकानों में केवल भांग की ही बिक्री हो रही है अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाय। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि नशामुक्ति संबंधी जन जागरूकता की जाय। उन्होंने कहा कि यदि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है या मादक पदार्थों का दुरुपयोग हो रहा हो कि सूचना मिलती है तो साझा करे ताकि प्रभावी रूप से कार्यवाही की जाय जा सके। उन्होंने कहा कि श्रावण मास/कांवड़ यात्रा में धार्मिक भावना आहत न हो, के लिए श्रद्धालुओं के मार्ग में पड़ने वाले शराब/मदिरा की दुकानों को तिरपाल से ढक कर रखे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), जिला विद्यालय निरीक्षक, ड्रग इंस्पेक्टर, आबकारी निरीक्षक सहित समिति के सदस्य सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!