उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चांदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चांदपुर थाना क्षेत्र में जुए के अड्डे पर दबिश देकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 42,500 रुपये नकद और ताश की एक गड्डी यानी 52 पत्ते बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष चांदपुर व0उ0नि0 सौरभ कुमार पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगीपुर व कमेरा नहर के पास आम के बाग में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी अमोली उ0नि0 अविनाश कुमार मिश्रा और पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने 5 आरोपियों को मौके से दबोच लिया। अभियुक्त राम ओतार पुत्र मिठाईलाल, निवासी ग्राम रेंगा,बलवीर पुत्र रामप्रसाद, निवासी ग्राम रेंगा महेन्द्र पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम नसेनिया दुष्यन्त कुमार पुत्र अम्बिका प्रसाद, निवासी ग्राम मदरी,विभुवन पुत्र रामेशचन्द्र, निवासी ग्राम नसेनिया सभी थाना चांदपुर, जनपद फतेहपुर के रहने वाले हैं। इस मामले में थाना चांदपुर पर मु0अ0सं0 144/2026, धारा 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त राम ओतार का आपराधिक इतिहास भी है। उस पर थाना जसपुर, जनपद बांदा में मु0अ0सं0 75/2013 धारा 302 भादवि का मुकदमा पहले से दर्ज है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम व0उ0नि0 सौरभ कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अविनाश कुमार मिश्रा, हे0का0 लवकेश मिश्रा, का0 धीरज सिंह, का0 अजय कुमार, रि0का0 अंकेश और रि0का0 विशाल इस टीम में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जनपद में जुआ, शराब और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

