उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप अज्ञात युवक को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के समीप लगभग 25 वर्षीय युवक को लोगों ने रोड किनारे अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ देखा तो स्थानीय पुलिस को जानकारी दिया। पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे एम्बुलेन्स के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट महावीर ने कॉन्सटेबल बृजेश मौर्या और अभिषेख यादव के साथ उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही डॉक्टर युवक को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक युवक अचेत अवस्था मे था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

