उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव निवासी 35 वर्षीय रामनरेश पुत्र रमेश बाल्मीकि अपनेय घर छत डाली जा रही थी छत के ऊपर से हाईटेंशन तार निकलीं हुईं है। तभी अचानक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मकान मालिक गंभीर रूप से झूलस गया। परिजनों ने तुरंत एबुलेस से जिला अस्पताल के एमरजेंसी ट्रामा सेण्टर लेकर पहुंचे। जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना की जानकारी होने पर थारियावं और हसवा चौकी की पुलिस मौके पर पहूंची। ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ खुलकर सामने आया। परिजनों का आरोप है कि मृतक राम नरेश पिछले काफी समय से अपने घर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। वही ग्रामीणों का दावा है कि किसान ने कई बार मौखिक रूप से अधिकारियों को समस्या बताई और लिखित शिकायत भी किया। उसका कहना था कि वह अपने मकान की छत बनवाना चाहता है। लेकिन हाईटेंशन लाइन के कारण निर्माण कार्य करना जानलेवा साबित हो सकता है। आरोप है कि विभाग ने शिकायतों के बावजूद कोई कार्यवाई नहीं की। मृतक की पत्नी कौशिल्या देवी ने बताया कि 31 जुलाई को बरसात से पहले अपने घर की छत डालने का काम शुरू कराया गया। सुबह से शाम तक मजदूर हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब रहकर जोखिम उठातें हुए काम करते रहें। शाम करीब 6:30 बजे छत का कार्य पूरा हुआ।और 7 बजे पति मजदूरों का हिसाब-किताब करने के लिए छत पर पहुंचे। तभी वह अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गये। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग चाहकर भी उसे बचाने का साहस नहीं जुटा सके। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। मृतक की बहन सुनीता, रोते हुए बताया कि यदि बिजली विभाग समय रहतें लाइन हटाने या सुरक्षित दूरी सुनिश्चित करने की कार्यवाई कर देता। तो संभव है कि यह हादसा टाला जा सकता था।

पिता की मौत खबर से मृतक की बड़े पुत्र 10 वर्षीय कार्तिक, 9 वर्षीय पुत्री पाल्वी , 7 वर्षीय आर्यन, 5 वर्षीय मानवीं पिता की मौत से बेखबर रहे। हादसे की खबर से मृतक की माँ, भाई राम लखन, रामू, बहन सुनीता देवी, नीतू और परिवार के लोगों अचानक हुई मौत से पुरा परिवार बेहाल है। हसवा चौकी इंचार्ज अमरीश कुमार मिश्रा ने घटना स्थल पहूंचे और थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। मौके पर थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह घटना स्थल पहूंचे और परिजनों परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
