उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अमौली ब्लाक के डिघरुवा ग्राम पंचायत में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम प्रधान संजय उमराव के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अमोली खण्ड विकास आधिकारी सुरेश चंद गुप्ता द्वारा की गई। इस बैठक का आयोजन खानपुर ग्राम पंचायत की खानपुर प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए अमौली बीडीओ,एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी पहुंचे।ग्रामीणों ने बिजली पानी सहित चकरोड़ों कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया तो बीडीओ ने कुछ समस्याओं का मौके पर पहुंच निरीक्षण भी किया और ग्राम वासियो को अस्वस्थ्य किया कि गांव के जल भराव की समस्या के लिए नाले का निर्माण कराया जाएगा। वही ग्राम प्रधान संजय उमराव ने बताया कि ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई ग्रामीणों की विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना,सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वंही BDO सुरेश चंद्र ने बताया शासन की मंसा के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो ग्रामवासी रंहे जिन्हें शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ कैसे ले सकते हैं बताया गया। एक जल भराव की समस्या है जिसे pwd से अनुमति लेकर सीमेंट के पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
