उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बकेवर थाना पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है। क्या हुआ था दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण ने थाना बकेवर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उनकी करीब 5000 रुपये कीमत की एक बकरी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना बकेवर में मु0अ0सं0 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बकेवर के पर्यवेक्षण में थाना बकेवर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी शुरू की। रात बैरागीखेड़ा नहर पुलिया के पास से पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपीराजकुमार पुत्र स्व0 सुखवासी, निवासी ग्राम पधारा, थाना बकेवर, उम्र करीब 23 वर्ष,कृष्णा पुत्र कमलेश प्रजापति, निवासी ग्राम पधारा, थाना बकेवर, उम्र लगभग 26 वर्ष पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सफेद-काली रंग की बकरी और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी भी की गई है।आरोपियों ने क्या बताया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शाहजहांपुर गांव के किनारे पंथर की दुकान के बाहर बंधी बकरी को चोरी किया था। उसे मोटर साइकिल से ले जाकर छिपा दिया था। बाद में बकरी को बेचने के लिए ओंघ की तरफ ले जाते समय पुलिस ने उन्हें चोरी की बकरी सहित पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार का पहले से भी आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ थाना बकेवर में चोरी, मारपीट और बीएनएस की अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

