उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पवित्र श्रावण मास को लेकर जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आज खागा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कुंडेश्वर शिव मंदिर, मंझिलगांव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने खागा अंडरपास से होते हुए कांवड़ यात्रियों के पूरे आवागमन मार्ग का जायजा लिया। यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार और सुरक्षा प्रबंधों को बारीकी से परखा गया।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया और प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग कर आवागमन को सुचारु रखा जाए। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रमुख मार्गों और मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सीसीटीवी और निरंतर गश्त से किसी भी आकस्मिक स्थिति पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।।अधिकारियों ने कहा कि जनपद प्रशासन और पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान खागा क्षेत्र के अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!