उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थाना थरियांव पुलिस ने अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 10 बैटरियां, घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन, 3 मोबाइल फोन और 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी थरियांव के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरोह अलग-अलग थानों में सक्रिय था। खागा कोतवाली क्षेत्र में 14-15 जुलाई 2026 की रात ग्राम हरिहरपुर में किराये की दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर और पिकअप से अज्ञात चोरों ने बैटरियां चोरी कर ली थीं। इस संबंध में श्रीराम पुत्र सीताराम की तहरीर पर मुकदमा 302/2026 धारा 303(2) दर्ज था।थाना चांदपुर 30 जून 2026 की रात करीब 2 बजे ग्राम गौरी ओरा निवासी शहीद के घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा से तीन बैटरियां चोरी करने का प्रयास किया गया था। शोर होने पर चोर एक बैटरी छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में मुकदमा 118/2026 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज था। एक अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर टेकसारी बुजुर्ग मोड़ के पास घेराबंदी कर 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर फतेहपुर, कानपुर और आसपास के जिलों में ट्रैक्टर, पिकअप और अन्य वाहनों की बैटरियां चोरी करते थे। चोरी की बैटरियों को कानपुर में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। बलवीर सिंह पुत्र ओमप्रकाश, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम तड़वा, थाना सुल्तानपुर घोष राहुल पुत्र अर्जुन सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरिहरपुर खागा कोतवाली, दिनेश पुत्र सुखराज, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम जूनेदपुर खागा कोतवाली प्रमोद पुत्र राम गोपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बछवन खगा कोतवाली पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना थरियांव पर मुकदमा 197/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
