उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त तत्वावधान में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील खागा में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, लघु सिंचाई, नलकूप, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चकबंदी, विद्युत, आवास, जिला पूर्ति, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, उद्यान, जल निगम (ग्रामीण), बाल विकास एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, पीडब्ल्यूडी, आरईएस आदि से संबंधित कुल 265 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसके सापेक्ष 21 प्रार्थना पत्रों का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में दूर दराज से आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी शासन की मंशा के अनुरूप लाभार्थीपरक/जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति शासन की संचालित योजनाओं से वंचित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री संदर्भ से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय सीमा के अन्दर सुनिश्चित कराए।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण करें। इस अवसर उप जिलाधिकारी खागा, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी जीरामजी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला कृषि अधिकारी , जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ईओ सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

