उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना पुलिस ने 30 जुलाई को हुए जानलेवा हमले और SC/ST एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र अग्निहोत्री निवासी सुल्तानपुर घोष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई की रात आरोपी शराब के नशे में एक व्यक्ति से विवाद कर रहा था। इसी दौरान उसने जातिसूचक गालियां दीं, चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से महेंद्र फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार को थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC/ST एक्ट और जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।।पूछताछ में सामने आया कि महेंद्र का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना सुल्तानपुर घोष के अलावा दिल्ली के पहाड़गंज थाने में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!