उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने किशुनपुर दादों पुल का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि पुल के दोनो तरफ चेतावनी बोर्ड लगाया जाय, जिससे आवागमन करने वाले लोग सतर्क रहें। क्षतिग्रस्त पुल के पास मिट्टी डाल कर और मजबूत दीवार खड़ी कर सुरक्षा दी जाए जिससे कोई अनहोनी न हो सके। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा पूछा गया कि पुल कब तक शुरू हो जाएगा जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन से जैसे ही बजट आएगा। पुल का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुल के आसपास रेड टेप लगाया जाए, जिससे लोगो को खतरे का अंदेशा हो सके और लोग सतर्कता के साथ निकल सकें, जो रास्ता ज्यादा खुला है उसे कम करके केवल पैदल लोग ही निकल सकें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी खागा, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, क्षेत्राधिकारी खागा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!