उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गाँव में घर के अन्दर संदिग्ध अवस्था मे बिजली के करंट की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दसौली गाँव निवासी मान सिंह की 22 वर्षीय पत्नी खुशी देवी की घर के अन्दर संदिग्ध अवस्था मे बिजली के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बाँदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के बंशी का डेरा गाँव निवासी मृतिका के पिता लाल निषाद ने बताया कि हमने अपनी बेटी खुशी की शादी फरवरी 2025 में ललौली थाना क्षेत्र के दसौली गाँव निवासी मान सिंह के साथ दान दहेज के साथ किया था। मेरी बेटी के साथ मार पीट कर उसका गला दबाकर करंट लगा मौत के घाट उतार दिया गया है। दामाद शराब पीने का आदी है बेटी उसको शराब पीने से रोकती थी इसी लिए उसे मार डाला है, ससुराल वाले कम दहेज देने की बात को लेकर भी प्रताड़ित किया करते थे। ससुराल वालों ने ही फोन करके बताया था कि बेटी की करंट से मौत हो गई है। जब हम लोग मौके पर पहुँचे तो ससुराल का कोई भी व्यक्ति नही मिला।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!