उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के सारंग छपरा जिले के इकामा थाना क्षेत्र के अचाती कला गाँव निवासी गौतम राय का 35 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ट्रेन में सफर कर रहा था। जब ट्रेन थरियांव थाना क्षेत्र में पहुंची तभी वह चलती ट्रेन से गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!