उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल रावत ने किया। बैठक का मुख्य फोकस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां रहीं।।बैठक में SIR के बाद प्राप्त मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ियों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्षों द्वारा जिला अध्यक्ष को सौंपी गई। इस पर जिला अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि बची हुई सूचियों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से न छूटे। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों को हर बूथ और सेक्टर तक चौपाल लगाकर जनता से सीधे जुड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के सुख-दुख में शामिल हों और उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। साथ ही सपा सरकार में हुए जनहित के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने और मौजूदा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखने पर जोर दिया गया। 2027 में अखिलेश ही संभालेंगे यूपी की कमान सांसद।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा, “जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी के सांसद सदन में सरकार से जवाबदेही मांगने की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ अगर हम जनपद में काम करेंगे तो 2027 में निश्चित रूप से अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे। बैठक में हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, चेयरमैन राजकुमार मौर्या, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष वली उल्लाह, रामशरण यादव, समरजीत सिंह, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी ने 2027 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

