उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव के समीप अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बंदर भगाते समय युवक नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी श्री राम का 45 वर्षीय पुत्र जलेशर गांव के समीप स्थित अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बंदर भाग रहा था। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

