उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव के समीप स्थित अपने खेत में धान की फसल लगवा रहे किसान को ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुरमाबाद गाँव निवासी कृष्ण पाल पटेल का 22 वर्षीय पुत्र शक्ति पटेल गांव के समीप स्थित अपने खेतों में धान की फसल लगवा रहा था तभी वहां उसको ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़ा काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सुचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share