उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बौडर गांव की मोड़ के समीप बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घरवासीपुर गांव निवासी वीरेंद्र का 21 वर्षीय पुत्र राजकरन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बौडर गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए सरांय खालिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए राज करन को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!