उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अपने खोए हुए मोबाइल मिलने पर लोगो के चेहरों पर खुशी लौट आई। जिले में गुम/खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर जिले में पुलिस द्वारा कुल 121 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख) बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का सतत परीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाता है। जैसे ही संबंधित मोबाइल फोन पुनः सक्रिय होते हैं, पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम त्वरित कार्यवाई करती है। जनपद की साइबर टीम, CCTNS टीम तथा थाना स्तर की पुलिस टीमों द्वारा समन्वित रूप से निरंतर कार्य किया जा रहा है। विभिन्न जनपदों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर भी मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए 121 मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹20 लाख है। जनपद पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा, जिससे आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जा सके तथा उनकी संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने दी जानकारी। कहाँ से कितने मोबाइल बरामद हुए सदर कोतवाली क्षेत्र से 10, मलवां थाना क्षेत्र से 8, हुसैनगंज थाना थाना क्षेत्र से 5, खागा कोतवाली क्षेत्र से 8, खखरेरू थाना क्षेत्र से 5, किशनपुर थाना क्षेत्र से 5, सुल्तानपुर थाना क्षेत्र से 0, धाता थाना क्षेत्र से 3, बिंदकी थाना क्षेत्र से 15, बकेवर थाना क्षेत्र से 4, राधानगर थाना क्षेत्र से 7, जहानाबाद थाना क्षेत्र से 4, कल्याणपुर थाना क्षेत्र से 1, औंग थाना क्षेत्र से 2, जाफरगंज थाना क्षेत्र से 2, चांदपुर क्षेत्र से 4, गाजीपुर थाना क्षेत्र से 13, ललौली थाना क्षेत्र से 6, थरियांव थाना क्षेत्र से 8, हथगांव थाना क्षेत्र से 6, असोथर थाना क्षेत्र से 5 मोबाइल बरामद किए गए। रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा बरामद मोबाइल फोनों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

By

Share
Share
error: Content is protected !!