उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा विकास खंड के सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में शनिवार का दिन भावुक पलों का गवाह बना।विद्यालय में परिचारक के पद पर वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे शिवलाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी। सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और कर्मचारियों ने शिवलाल सिंह को माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर, मुंह मीठा कराकर और प्रतीक चिन्ह के रूप में रामचरित मानस देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उनके कार्यकाल की सराहना की गई और उनके योगदान को याद किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिवलाल सिंह ने अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया। उनकी मेहनत और व्यवहार ने सभी का दिल जीता। उनके जाने से विद्यालय परिवार में एक खालीपन महसूस होगा। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रबंधक राज्यवर्धन सिंह, प्रबंधक शशांक सिंह, प्रधानाचार्य रणविजय सिंह, जिलेदार सिंह भदौरिया, शिक्षक डॉ. अनूप सिंह, संदीप सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, शैलेश त्रिपाठी, मनिंदर सिंह , राजबहादुर सिंह ,अरबी सिंह,सचिन सिंह सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।अंत में सभी ने शिवलाल सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

