उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 29 जुलाई को हुई एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या का सदर कोतवाल पुलिस द्वारा खुलाशा करते हुए पाँच आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बकंधा भट्टा-भैरमपुर मार्ग पर एक व्यक्ति का शव मिला था। थाना कोतवाली पर बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि यह हत्या षडयंत्र और योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। आरोपियों ने साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास भी किया और अवैध शस्त्र का प्रयोग किया था। इसके बाद मुकदमे में धारा 61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। मुखबिर की सूचना पर बकंधा ईंट भट्टा के पास से पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, शिवा लोधी पुत्र अरविन्द कुमार, ईशु लोधी पुत्र स्व. राजाराम उर्फ रामकुमार उर्फ कुंवारे, अनिल कुमार पुत्र श्रीहरिओम, मीना पत्नी स्व. जितेन्द्र लोधी, श्यामा पत्नी स्व. जितेन्द्र लोधी, एक अन्य आरोपी अक्षय उर्फ कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे .315 बोर, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस .315 बोर, घटना में प्रयुक्त अपाचे व बुलेट मोटर साइकिल, तीन मोबाइल फोन और 1310 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक लक्ष्मी उर्फ रामप्रकाश लगातार धनराशि, प्लॉट और अन्य आर्थिक लेन-देन को लेकर दबाव बना रहा था। इसी कारण अनिल कुमार, उसकी पत्नी मीना, अक्षय उर्फ कृष्ण कुमार और श्यामा ने मिलकर षडयंत्र रचा और शिवा व ईशु को हत्या के लिए तैयार किया। योजनानुसार श्यामा ने मृतक को घर से नीचे बुलाया। इसके बाद शिवा और ईशु उसे मोटर साइकिल से लेकर गए। पुलिस ने सभी आरोपियो को।गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!