उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के दमापुर गाँव में संदिग्ध अवस्था मे अविवाहित युवक की मौत के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। तभी झारखण्ड से आये बड़े भाई ने शमसान घाट पहुंच कर इसकी सूचना पुलिस को दिया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दमापुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र रंजीत की घर ही संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। जिस पर घर वाले से उसे अंतिम संस्कार के लिए शमसान घाट ले जा रहे थे। तभी झारखण्ड से आया बड़ा भाई धीरेन्द्र घाट पहुंचा और अंतिम संस्कार रूकवा कर पुलिस को सूचना दे दिया। मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के भाई ने हत्या का की आशंका जाहिर करते हुये बताया कि उसके भाई को पांच वर्षो से फाइलेरिया से पीडित था काफी इलाज कराया गया। लेकिन कोई फायदा न हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

