उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के बावनी इमली के समीप रामपाल बिटान डिग्री कालेज के पास से रविवार की सुबह राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की जेब में मिले मोबाइल नम्बर के जरिये परिजनों को सूचना दी गयी। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली के नन्दापुर निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा का 40 वर्षीय पुत्र स्व0 जयकरन कुशवाहा का शव रविवार की सुबह पुलिस ने राहगीरो की सूचना पर बावन इमली रामपाल बिटान डिग्री कालेज के समीप से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल नम्बर के जरिये घर वालो को जानकारी दे दी। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई ने धर्मेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी रानी देवी का व्यवहार उसे साथ अच्छा नही था। जिससे वह आये दिन मानसिक तनाव मे रहता था। जिससे चलते उसकी मौत हो गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!