उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव के समीप गंगा समान कर लौटते समय अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ला निवासी रामू का 30 वर्षीय पुत्र अमित बाइक पर सवार होकर आज सुबह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गंगा घाट पर स्नान करने गया था। वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बिसौली गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

