उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गाँव मे विगत दो दिन पूर्व पेड़ पर चढंकर बंदर भगाते समय नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि मलवां थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गावं निवासी श्रीराम का 47 वर्षीय पुत्र जलेसर विगत एक अगस्त को घर के बाहर लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर बंदर को भगा रहा था। तभी उसका पैर फिसल जाने से वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रविवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आए और पुलिस को सूचना दिया तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

