उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के बब्बू का डेरा गाँव में रविवार की रात युवक ने मानसिक तनाव के चलते घर के बगल में खड़े पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बब्बू का डेरा गांव निवासी श्रीराम का 30 वर्षीय पुत्र सोहित उर्फ राजपाल काफी समय से मानसिक तनाव में था। रविवार की रात लगभग नौ बजे उसने घर के बगल में खड़े महुवे के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के छोटे भाई अनिल ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

