उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सहकारी समिति असोथर में सोमवार को यूरिया खाद वितरण को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल उपलब्ध न होने के कारण वितरण कुछ समय के लिए रोक दिया गया, जिससे खाद लेने पहुंचे 100 से 200 किसानों में नाराजगी फैल गई।समिति परिसर में सचिव की ओर से सूचना बोर्ड लगाया गया था कि पुलिसकर्मी न होने के कारण खाद वितरण स्थगित है। सूचना देखकर किसान इधर-उधर भटकने लगे। किसानों की सूचना पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के असोथर ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत के बाद किसानों को खाद दिलाने की पहल की। दिनेश प्रताप सिंह किसानों को लेकर क्षेत्र की निजी उर्वरक दुकानों पर गए। उन्होंने बताया कि वीके ट्रेडर्स और रानू ट्रेडर्स ने तत्काल 15-15 किसानों को अंगूठा लगवाकर यूरिया दी, जबकि आदर्श ट्रेडर्स के संचालक ने खाद देने से इनकार कर दिया। मामले की जानकारी एआरओ नरोत्तम सिंह और जिला कृषि अधिकारी राम जतन को दी गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में है और ओवररेटिंग या अनियमितता पर कड़ी कार्यवाई होगी। डीडी के निर्देश के बाद वीके ट्रेडर्स और रानू ट्रेडर्स से लगभग 30-30 बोरी यूरिया किसानों को 300 रुपये प्रति बोरी की दर से उपलब्ध कराई गई। इसके कुछ देर बाद स्थानीय पुलिस के समिति पहुंचने पर सहकारी समिति से भी वितरण शुरू कराया गया। मौके पर मौजूद किसान अशोक कुमार, रामदत्त निषाद, देवदत्त और नरोत्तम ने कहा कि आदर्श ट्रेडर्स के संचालक ने अधिकारियों के कहने के बावजूद खाद नहीं दी और किसानों को दुकान से लौटा दिया। भाकियू ब्लॉक महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि किसानों से यूरिया की ओवररेटिंग की गई या खाद के लिए परेशान किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा। इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों और दोषी दुकानदारों की होगी। वितरण के समय निर्मल सिंह चौहान, सोनू सिंह, पप्पू सिंह, महेश रावत, अशोक तिवारी, रमोद दुबे, कपूर सिंह, बच्चा सिंह, कुलदीप निषाद, रामदुलारी, पवन वर्मा, शिवभवन, रामरती सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!