उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित मझिल गांव पुलिस चौकी के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बांदा जनपद के मर्का थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिव सिंह का 40 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह बाइक पर सवार होकर फतेहपुर जनपद किसी काम से आया था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित मझिल गांव पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गयी। जिससे धनंजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी खुशनूर व पायलेट सतेंद्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

