उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के लतीफपुर गाँव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसनपुर गाँव निवासी स्व. शंकर सिंह का 55 वर्षीय पुत्र उदय वीर सिंह जो ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपने ई-रिक्शा पर सवारी लेकर थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव छोड़ने गया था। वहां से जब लौटने लगा तभी लतीफपुर गाँव के समीप उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक उदयवीर सिंह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share