उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के रघेरा गांव के समीप भैस चरा रहे चरवाहे को रास्ते से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से चरवाहा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रघेरा गांव निवासी महावीर का 50 वर्षीय पुत्र जयसिंह गांव के समीप अपनी भैंस चरा रहा था। तभी रास्ते से निकले तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से जय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share