उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गाँव में रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। मृतिका की बहन ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतिका के देवर को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य ससुरालीजन मौके से फरार हैं। जानकारी के अनुसार रामपुर पिलही गांव निवासी राहुल कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सीमा देवी की शादी 11 जुलाई 2024 में हुई थी। बताते हैं कि रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस मे मृतिका की बहन लक्ष्मी देवी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गंग गाँव निवासी ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन उसे किसी न किसी बात को लेकर मारते-पीटते थे और रविवार की शाम उसकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!