उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के संकल्प के साथ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं एसपी के सामने रखीं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने एक-एक कर सभी लोगों की बातें धैर्यपूर्वक सुनीं और उनके प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से देखा। जमीन विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी और महिला संबंधी मामलों सहित विभिन्न शिकायतें सामने आईं। जनता की समस्याओं को सुनने के बाद एसपी ने सम्बन्धित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से और समयबद्ध ढंग से किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और पीड़ित को न्याय मिलना सुनिश्चित हो। एसपी ने अधीनस्थों को यह भी हिदायत दी कि शिकायतकर्ता से अभद्र व्यवहार न किया जाए और हर मामले में पारदर्शिता बरती जाए। पुलिस कार्यालय में लगने वाले इस जनता दरबार से आम लोगों को सीधे अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share