उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी चन्द्रशेखर के 27 वर्षीय पुत्र सोमराज ने रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता चन्द्रशेखर ने बताया कि उसका पुत्र शराब का आदी था। मना करने पर भी नहीं माना और शराब में जहर मिलाकर पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

