उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर भसरौल के मिहुवापुर गांव में सोमवार को 32 वर्षीय रामादेवी निषाद ने फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस के अनुसार मृतिका की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व धर्मवीर निषाद से हुई थी। धर्मवीर मुंबई में मजदूरी करता है। रामादेवी घर पर अपनी दो बेटियों संध्या 7 वर्ष और रेशमा 5 वर्ष के साथ गाँव मे रहती थीं। सोमवार को घर में ही यह घटना हुई। मृतिका के भाई मुलचंद निवासी सरकंडी, थाना असोथर ने बताया कि गांव के लोगों से उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली है। मुलचंद का आरोप है कि प्रशासन के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतार दिया था और घटना की जानकारी समय से मायके पक्ष को नहीं दी गई। सूचना पर किशुनपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!